फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Father kills 3-month-old infant in Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल में पिता ने 3 माह के मासूम को मार डाला

Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Father kills 3-month-old infant in Nepal
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी प्रदेश अंतर्गत गुल्मी जिले के इस्मा गांव पालिका नंबर दो में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सांता बहादुर कुमाल (46) ने अपने ही तीन महीने के बेटे सुभाष कुमाल की पटक कर हत्या कर दी है। पुलिस ने बेटे की हत्या में आरोप में शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शराब नशे में धुत होकर उसने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


गुल्मी जिला पुलिस कार्यालय के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस गंगा बहादुर सारू ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में अपने तीन महीने के बेटे सुभाष कुमाल को जमीन पर पटक दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी की बेटी सरिता कुमाल ने तत्काल हस्तीचौर पुलिस पोस्ट में सूचना दी। सूचना के आधार पर जिला पुलिस कार्यालय गुल्मी के इंस्पेक्टर पर्वत कुमार केसी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed