{"_id":"6942efab2061f0186b0c0246","slug":"siddharthnagar-news-farmer-alleges-that-someone-gave-urea-to-someone-else-after-getting-his-thumb-impression-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150050-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किसान ने अंगूठा लगवाकर दूसरे को यूरिया देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किसान ने अंगूठा लगवाकर दूसरे को यूरिया देने का लगाया आरोप
Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
पथरा। मिठवल कस्बे में स्थित समिति पर अंगूठा लगाकर कर खाद किसी और को महंगे दाम पर बेचने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के एक किसान ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी।
जांच के लिए बुधवार को बीडीओ सौरव कुमार पांडेय ने समिति पर पहुंचकर शिकायतकर्ता सहित क्षेत्र के अन्य किसानों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
ब्लॉक क्षेत्र के थुम्हवा बनकटा निवासी सूर्यकांत मिश्र ने समिति पर तैनात सचिव चंचल मिश्र पर यह आरोप लगाया था कि चार दिन पहले वह समिति पर यूरिया लेने के लिए गए थे। सचिव द्वारा अंगूठा लगवाकर टोकन देकर अगले दिन यूरिया लेने के लिए बुलाया। आरोप है कि जब वह अगले दिन यूरिया लेने पहुंचे तो सचिव ने यूरिया खत्म होने की बात कही, लेकिन रजिस्टर में उनके नाम से 7 बोरी यूरिया का वितरण दिखाया गया था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। इस संबंध में बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि जांच कि गई है, जिसमें सचिव के खिलाफ अनियमितता पाई गई, जांच की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।