फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Emphasis on public participation in cleanliness; training provided on waste segregation

Siddharthnagar News: स्वच्छता में जनभागीदारी पर जोर, कचरा पृथक्करण का दिया प्रशिक्षण

Wed, 29 Jul 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Emphasis on public participation in cleanliness; training provided on waste segregation
- नगर पंचायत बिस्कोहर में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत आयोजित हुई कार्यशाला
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के सभागार में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य नगर को कचरा मुक्त बनाना और स्वच्छता से जुड़े कर्मचारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की नवीन व्यवस्था से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बिस्कोहर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने घर-घर गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रह करने पर बल देते हुए कहा कि कचरा पृथक्करण से निस्तारण आसान होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
विज्ञापन

डिवीजनल अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण, एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के बहिष्कार और वार्ड स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना स्वच्छता अभियान अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवीजनल कार्यक्रम प्रबंधक मनीष त्रिपाठी ने कचरे को कम करने, पुनः उपयोग (री-यूज) और पुनर्चक्रण (री-साइक्लिंग) की प्रक्रिया अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने जैविक कचरे से खाद बनाने, पुनर्चक्रण योग्य सामग्री के अधिकतम उपयोग और सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों के नियमित इस्तेमाल पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में सफाई कार्य से जुड़े वाहनों के रख-रखाव, निर्धारित मार्ग के अनुसार डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों से स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर एसबीएम प्रभारी अनूप पांडेय, तकनीकी सहायक विमल सिंह, प्रो. शक्ति मिश्रा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed