{"_id":"693865c3e4909277900dc116","slug":"siddharthnagar-news-elderly-man-dies-in-bike-collision-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149589-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Tue, 09 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया चौराहे पर स्थित एक ढाबा पास सड़क पार कर रहे दयिहाड़ गांव निवासी घुरहू भारती (60) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, दयिहाड़ गांव निवासी घुरहू मंगलवार शाम छह बजे किसी कार्य से गौहनिया चौराहा जा रहे थे। अभी वह चौराहे पर स्थित एक ढाबा के पास हाईवे मार्ग पार कर रहे थे, तभी चिल्हिया की तरफ से तेज रफ्तार से बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो ने उन्हें शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घुरहू को मृतक घोषित कर दिया। यह खबर परिजन को मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। परिवार के सदस्य रोने बिलखने लगे। एसओ चिल्हिया राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।