फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : District to get new CFC, increase production and export of Kalanammak

Siddharthnagar News: जिले को मिलेगा नया सीएससी, कालानमक के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा

Thu, 29 Jan 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : District to get new CFC, increase production and export of Kalanammak
- सिद्धार्थनगर महोत्सव में आए मुख्यमंत्री ने एक जिला एक उत्पाद को किया प्रोत्साहित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां 1051 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया, वहीं उन्होंने जिले में नए सीएससी के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया। इससे एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत चयनित कालानमक के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद कालानमक को बढ़ावा देने के तहत कामन सर्विस सेंटर गलत जगह बना था, जहां उसका उपयोग नहीं था। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी कहा था। इसके बाद विभाग को निर्देश दिए गए थे कि कामन सर्विस सेंटर वहां बनाया जाए, जहां पर कालानमक धान का उत्पादन होता है। इसके लिए भूमि चिह्नित कर कार्य कराया जाए। बता दें कि इससे पूर्व में जिले के खेसरहा क्षेत्र में सीएससी का निर्माण हुआ था, जहां पर कालानमक की खेती बेहद कम होती है जबकि जिले का बर्डपुर क्षेत्र कालानमक के उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है, जहां उसे महात्मा बुद्ध के प्रसाद के तौर पर जाना जाता है। अब मुख्यमंत्री की पहल के बाद बर्डपुर क्षेत्र में सीएससी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

-------------
1051 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में 1051.87 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने 678.76 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास और 373.11 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग की 437.26 करोड़ की परियोजनाएं, जिसमें 263 करोड़ लागत की 48 सड़कों शिलान्यास और 174 करोड़ रुपये लागत की 66 सड़कों के निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। वहीं, सेतु निगम की 129.02 करोड़ की दो पुल निर्माण की परियोजनाए, जिसमें एक का शिलान्यास व एक का लोकार्पण किया। इसके अलावा जल निगम की 206.97 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और सरयू नहर खंड की 115.93 करोड़ रुपये लागत की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके अलावा पर्यटन विभाग, आवास विकास, जिला पंचायत, सिडको, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर पालिका सिद्धार्थनगर व बांसी और नगर पंचायत डुमरियागंज एवं अन्य विभागों की परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मुस्तैद रहा जिला व पुलिस प्रशासन
सिद्धार्थनगर महोत्सव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन मंच के आसपास सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की निगरानी करते रहे। वहीं, कार्यक्रम में मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed