{"_id":"697f9d881159b47de00d2c63","slug":"siddharthnagar-news-disappointment-over-not-getting-entries-in-festival-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-152737-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महोत्सव में एंट्री न मिलने से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महोत्सव में एंट्री न मिलने से नाराजगी
Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव के पांचवें दिन भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के आगमन के बाद भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाइन लगाकर प्रवेश दिया, लेकिन इसके बावजूद कई लोग बाहर ही रह गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने महोत्सव में जिलेवासियों के साथ भेदभाव किया। विशेष तौर पर सरकारी पासधारकों को ही प्राथमिकता दी जा रही है जबकि आम जनता को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। गेट नंबर 1 और गेट नंबर 2 पर इस दौरान कमोबेश यही स्थिति बनी रही। भीड़ और प्रवेश को लेकर कुछ जगहों पर मीडिया और पुलिस के बीच भी नोकझोंक की खबरें मिलीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महोत्सव में प्रशासन की ओर से जिलेवासियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सुरक्षा कारणों और आयोजनों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने एंट्री और पास की जांच कड़ी कर दी है। इसके बावजूद लोगों में नाराजगी और असंतोष देखा जा रहा है।