फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : DIOS seeks clarification on MLA's complaint

Siddharthnagar News: विधायक की शिकायत पर डीआईओएस ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 20 Nov 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : DIOS seeks clarification on MLA's complaint
सिद्धार्थनगर। गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी के प्रबंध तंत्र से संबंधित विधायक की शिकायत की जांच में नियुक्त जांच समितियों के निर्धारित अवधि में उपलब्ध न रहने को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने संबंधित शिक्षकों, कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। 25 नवंबर तक कार्यालय दिवस में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण और प्रमाण सहित अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ क्षेत्र से विधायक विनय वर्मा ने विद्यालय में अनियमितताओं को लेकर शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बीते अक्तूबर 2025 में दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति को पांच दिवस में जांच रिपोर्ट उपलब्ध करानी थी। इसके अनुपालन में गठित जांच समिति ने एक नवंबर और 14 नवंबर को विद्यालय स्तरीय निरीक्षण किया। कई बार बुलाए जाने के बावजूद संबंधित शिक्षक एवं प्रभारी जांच के समय उपलब्ध नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ताओं और संबंधित शिक्षकों, अधिकारियों की अनुपस्थिति जांच प्रक्रिया में बाधक है, इसलिए सभी से 25 नवंबर तक कार्यालय दिवस में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण एवं प्रमाण सहित अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed