Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dinanath becomes the examination controller of Siddharth University

Siddharthnagar News: दीनानाथ बने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक

Wed, 24 Sep 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dinanath becomes the examination controller of Siddharth University
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव काे पदभार ग्रहण कराती कुलपति प्रो. कव
सिद्धार्थनगर। शासन की ओर से जारी आदेश के क्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रकों की नियुक्ति की गई है। इसमें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव पद पर कार्यरत और वर्तमान में कुलसचिव के दायित्व का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे दीनानाथ यादव को पदोन्नति के माध्यम से विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. कविता शाह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया और कहा कहा कि परीक्षा नियंत्रक का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत लागू सेमेस्टर प्रणाली, चतुर्वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, व्यावसायिक पाठ्यक्रम तथा को-करिकुलर, माइनर कोर्स जैसे विविध शैक्षणिक कार्यक्रमों की परीक्षा एवं परिणाम निष्पादन की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण भी है और विशिष्ट दायित्व भी। परीक्षा नियंत्रक पद रिक्त रहने से जो कठिनाई उत्पन्न हो रही थी, वह अब दूर हो सकेगी और परीक्षा व मूल्यांकन कार्य और अधिक सुचारू रूप से संचालित होंगे।
विज्ञापन

विदित है कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में कुलसचिव, उपकुलसचिव एवं सहायक कुलसचिव जैसे प्रशासनिक पद रिक्त हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में कठिनाई आती है। इस संबंध में शासन को पत्र प्रेषित कर इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की अपेक्षा की गई है ताकि लगभग 280 संबद्ध महाविद्यालयों से संबंधित विविध कार्यों का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से हो सके। नई जिम्मेदारी प्राप्त करने पर दीनानाथ यादव ने कहा कि मैं इस दायित्व को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के हित की दृष्टि से पूरी निष्ठा और संवेदना के साथ अपने दायित्व निभाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed