फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotees flock to temples and pandals during Navratri; atmosphere filled with devotion

Siddharthnagar News: नवरात्र पर मंदिरों और पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ माहौल

Wed, 14 Oct 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotees flock to temples and pandals during Navratri; atmosphere filled with devotion
नेपाल के कृष्णानगर में भी स्थापित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, शुरू हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

गालापुर के मां वटवासिनी मंदिर में सवा लाख दीप जलाकर मनाया जाएगा दीपोत्सव
सिद्धार्थनगर/बढ़नी। शारदीय नवरात्र को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन प्रमुख मंदिरों से लेकर गांवों और कस्बों में बने दुर्गा पूजा पंडालों तक मां की पूजा-अर्चना हुई। पल्टा देवी, योगमाया, गालापुर देवी और सिंहेश्वरी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर दुर्गा पूजा की धूम है। नेपाल के कृष्णानगर में भी मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन शुरू हो गया है। पंडालों में बज रहे भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

बढ़नी और सीमावर्ती क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम
बढ़नी। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। नेपाल के कृष्णानगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में पूजा समितियों ने मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। टिल्लू दाई के घर के सामने बने पंडाल में भी पूजा-पाठ शुरू हो गया है। वहीं, नगर पंचायत बढ़नी के चट्टी बाजार में दुर्गा पूजा पंडालों को सजाने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा को चलित रूप में प्रदर्शित किए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

बढ़नी चट्टी बाजार स्थित श्री सार्वजनिक मां शीतला, काली एवं दुर्गा मंदिर में सुबह-शाम दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा की तैयारियां चल रही हैं। कहीं प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन शुरू हो गया है तो कहीं पंचमी तिथि पर पूजा-अर्चना की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तिगीतों पर झूम रहे श्रद्धालु
पकड़ी बाजार। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को क्षेत्र के गांवों में स्थापित दुर्गा पंडालों और मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पकड़ी बाजार, बभनी, धनगढ़िया, रेहरवा, बुढ़नईया, डबरा और बैजनाथ सहित कई गांवों में दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में बज रहे भक्तिगीतों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।


सवा लाख दीपों से जगमगाएगा मां वटवासिनी मंदिर
शाहपुर। शारदीय नवरात्र की पंचमी पर गालापुर स्थित ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां वटवासिनी महाकाली मंदिर में भव्य दीपोत्सव और देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। धर्म रक्षा मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर परिसर को रोशन किया जाएगा। साथ ही भजन गायक धर्मेंद्र पंडित और उनकी टीम देवी जागरण के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान करेगी। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धर्म रक्षा मंच की ओर से पिछले 14 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी देवी जागरण, फलाहार और प्रसाद वितरण के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा, पंडित विनोद मिश्रा, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, महंत मिश्रा, लालजी शुक्ला, गणेश विश्वकर्मा, शत्रुहन सोनी, अभिषेक त्रिपाठी और लालमन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed