{"_id":"697f9ea616d7a0fcff0b1214","slug":"siddharthnagar-news-delhi-semi-final-by-defeating-tamil-nadu-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152699-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तमिलनाडु को हराकर दिल्ली सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तमिलनाडु को हराकर दिल्ली सेमीफाइनल में
Mon, 02 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-चार में रविवार को दिल्ली और तमिलनाडु के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें तमिलनाडु को हराकर दिल्ली की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दिल्ली के कप्तान आयुष चौहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की पूरी टीम 16वें ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तमिलनाडु की तरफ से आदित्य कुमार ने 33, सुनील ने 21 रन का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से कप्तान आयुष चौहान ने 5, भास्कर भारद्वाज ने 4 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने जितेंद्र शर्मा के धुआंधार 45 और हर्षित प्रताप सिंह के नाबाद 35 रन की बदौलत दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। खेल प्रेमियों के उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंजता रहा। दिल्ली के कप्तान आयुष चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के समाजसेवी राजा योगेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और अन्य युवाओं को भी खेल के प्रति आगे आने के लिए प्रेरित किया।