फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Cooks' honorarium increased; five received cheques

Siddharthnagar News: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, पांच को मिला चेक

Sun, 23 Aug 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Cooks' honorarium increased; five received cheques
सिद्धार्थनगर। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रसोइयों का सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोहिया कला भवन में देखा गया। पीएम पोषण योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पांच-पांच रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड, ड्रेस वितरण, प्रतीकात्मक चेक और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच रसोइयों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक विनय वर्मा कहा कि मुख्यमंत्री ने रसोइयों को इलाज के लिए पांच लाख तक निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया है। स्कूलों में बच्चों को भोजन बनाने के लिए ड्रेस में 500 रुपये प्रतिवर्ष की वृद्धि की गई है। इसके साथ मानदेय भी एक हजार रुपये बढ़ाया गया है। दो लाख तक दुर्घटना योजना का लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन से पूर्व रसोइयों को चार उपहार दिए गए हैं। मानदेय में वृद्धि की कर रसोइयों का सम्मान बढ़ाया है। सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं का जन-धन खाता खोला गया। बच्चे देश का भविष्य है। बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि रसोइया बच्चों को अपने बच्चे की तरह देखभाल कर उन्हें पौष्टिक भोजन बनाकर खिलाती हैं। मुख्यमंत्री ने सभी रसोइयों के बारे में सोचते हुए उनका मानदेय बढ़ाया है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर के तहत विद्यालयों में कार्य कराया गया है।
इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशीष शुक्ल, बीएसए शैलेष कुमार व सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed