फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Cases of fever and sore throat complaints have increased

Siddharthnagar News: बुखार के साथ ही गले में खराश की शिकायत के मामले बढ़े

Tue, 28 Oct 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Cases of fever and sore throat complaints have increased
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। बुखार के साथ ही गले में खराश की शिकायत के मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं खांसी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द भी लोगों को परेशान कर रहा है। मेडिकल कॉलेज में लगभग 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं, चिकित्सक उन्हें दवाई के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
बुखार जहां लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। वहीं गले में खराश, खांसी, जुखाम, जोड़ों में दर्द से भी लोग परेशान हो गए हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन वार्ड में प्रतिदिन करीब 100 मरीज गले में खराश, खांसी, जुखाम, बुखार के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि घरों के आसपास सफाई रखें और पानी एक स्थान पर एकत्र न होने दें। ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें।
विज्ञापन

डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के चलते लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। कहा कि लोगों को ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम और बुखार हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed