{"_id":"68fa68691d8ee942400b641e","slug":"siddharthnagar-news-border-security-tested-suspects-being-monitored-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146935-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमा की सुरक्षा परखी, संदिग्धों पर रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमा की सुरक्षा परखी, संदिग्धों पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन
ककरहवा। ऑपरेशन कवच व छठ पूजा के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सख्त हैं। सीमा के मुख्य रास्तों सहित पगडंडी रास्तों पर भी सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। एसएसबी व पुलिस के जवान पैदल गश्त कर रहे हैं।
ऑपरेशन कवच व आगामी पर्व को लेकर नेपाल से लगने वाले सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसएसबी तथा पुलिस के जवानों ने मुख्य रास्ते सहित पगडंडी रास्तों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। सीमा पर सभी आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बिना आईडी जांचे किसी को भी सीमा में प्रवेश की अनुमति नही दी जा रही है। संदिग्ध दिखने वालों से विशेष पूछताछ की जा रही है।
इस बारे में मोहाना थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी की गई है। सुरक्षा में लगे जवानों को आदेश दिया गया है कि किसी भी हालत में कोई भी व्यक्ति बिना जांच प्रक्रिया से गुजरे भारत में प्रवेश न करने पाए।