Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bonfires arranged at 30 new locations

Siddharthnagar News: 30 नए स्थानों पर हुई अलाव की व्यवस्था

Mon, 15 Dec 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bonfires arranged at 30 new locations
शोहरतगढ़ नगर पंचायत गड़ाकुल पोखरा के पास ​स्थित रैन बसेरा पर सुबिधा का जायजा लेते एसडीएम। स्रोत - फोटो : पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्त्रोत: मंदिर
शोहरतगढ़। ठंड बढ़ने से यात्रियों व बेसहारा लोगों को की परेशानी बढ़ने लगी है। सिर पर छत की तलाश के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। इन्हें ठंड से बचाने के लिए नगर पंचायत गड़ाकुल पोखरा के पास स्थित सामुदायिक भवन में बनाए गए 20 बेड के रैन बसेरे का सोमवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दाैरान उन्होंने जिम्मेदारों को ठंड से बचाव के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। वहीं, नगर में नए 30 स्थानों को चिह्नित कर अलाव की व्यवस्था की गई। एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा बर्फीली हवाओं के चलने गलन बढ़ने से यात्रियों व बेसहारा लोगों ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरे के लिए दो चार जगह और भी चिह्नित कर लिया जाए ताकि समय आने पर इसको प्रयोग में किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि चारपाई पर गद्दा, तकिया और कंबल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के साथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
निरीक्षण मेंअलाव, कंबल, चारपाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय मास्क, सेनेटाइजर मौके पर पाया गया। नगर पंचायत लिपिक राजेश कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि रैन बसेरा के प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह बैनर पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।
इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, बीडी कसौधन, कमलेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed