फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : BLO distributes forms on 2186 booths, feeding will now take place with deposit

Siddharthnagar News: 2186 बूथों पर बीएलओ ने बांटे फाॅर्म, अब जमा करने के साथ होगी फीडिंग

Thu, 20 Nov 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : BLO distributes forms on 2186 booths, feeding will now take place with deposit
बूथ के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते डीएम। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 19.61 लाख मतदाताओं के घर गणना प्रपत्र पहुंचाने का काम चल रहा है। इस कार्य के लिए 2186 बूथों पर बीएलओ फाॅर्म एक, दो और तीन बांट दिए हैं।
विज्ञापन

इनकी ऑनलाइन फीडिंग भी होनी है। अभी तक मात्र 1.28 लाख फार्मों की फीडिंग हो पाई है। ऐसे में मतदाता फाॅर्म भरने के साथ फीडिंग के प्रति जागरूकता दिखाएं वरना वोटर लिस्ट से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

बीएलओ द्वारा एसआईआर के तहत चार नवंबर से चार दिसबंर 2025 तक गणना प्रपत्र का वितरण और फाॅर्म की फीडिंग की तिथि निर्धारित की गई है। फाॅर्म की फीडिंग की गति इसी प्रकार से रही तो निश्चय ही अधिकांश लोग वोट देने से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में सभी मतदाता जागरूक होकर बीएलओ का सहयोग करके अपने सभी प्रपत्र समय से बीएलओ को उपलब्ध कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं बीडीओ समेत अन्य तहसील व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को एसआईआर के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सेक्टर वार जिम्मेदारी दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed