{"_id":"68d2dbcd1ae1cdfbe90f57fb","slug":"siddharthnagar-news-biskohars-temples-will-attract-peopletourism-will-gain-momentum-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-145200-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लुभाएंगे बिस्कोहर के मंदिर...पर्यटन को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लुभाएंगे बिस्कोहर के मंदिर...पर्यटन को मिलेगी रफ्तार
Tue, 23 Sep 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर नगर के कोटिया के पास जर्जर शिव मंदिर। संवाद
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील के बिस्कोहर कस्बा जल्द ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध रहे मंदिर व कुंओं का जीर्णोद्धार कर उनकी सूरत बदली जाएगी और पर्यटन केंद्र के तौर पर इन्हें विकसित किया जाएगा। इसके लिए संयुक्त निदेशक धर्मार्थ कार्य विभाग ने डीएम को पत्र भेजकर स्पष्ट संस्तुति सहित सुविचारित प्रस्ताव एवं आगणन निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मामले में डीएम डॉ. राजागणपति आर ने सीडीओ और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इससे न सिर्फ बिस्कोहर कस्बे में स्थित धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत में शामिल स्थलों की सूरत बदलेगी बल्कि पर्यटक बढ़ने से क्षेत्र की दशा भी बदल जाएगी।
ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध रहे मंदिर व कुओं के कस्बा बिस्कोहर को पुरातात्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए डीएम ने प्रमुख सचिव पर्यटन व निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र भेजा था। इसके तहत वहां मौजूद 365 मंदिरों, कुओं और तालाबों को संरक्षित व विकसित कर इस समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक संरक्षित व विकसित करने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद धर्मार्थ कार्य विभाग उप्र लखनऊ के संयुक्त निदेशक ने डीएम को पत्र भेजा है, जिसमें इटवा तहसील के बिस्कोहर कस्बा में स्थित 365 मंदिरों, कुओं और तालाबों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्वार कराए जाने के संबंध में स्पष्ट संस्तुति सहित सुविचारित प्रस्ताव एवं आगणन निदेशालय को तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।
संयुक्त निदेशक की तरफ से निर्देश दिया गया है कि धर्मार्थ कार्य विभाग उप्र शासन की ओर से सार्वजनिक भूमि पर स्थित 100 वर्ष से अधिक पुराने मंदिर, मठ, धर्मशाला, कुंड, तीर्थ इत्यादि का जीर्णोद्धार और मरम्मत और भजन संध्या स्थल व सत्संग स्थल इत्यादि का निर्माण कराए जाने के तहत नवीन प्रारूप संलग्न कर प्रस्ताव प्राप्त कराना है।
इसका परीक्षण करके जिलाधिकारी की ओर से प्रस्ताव में स्पष्ट रूप से उक्त धार्मिक स्थल के ऐतिहासिक पौराणिक और धार्मिक महत्व को इंगित करते हुए संलग्न निर्धारित प्रारूप पर धर्मार्थ कार्य निदेशालय उप्र लखनऊ को उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रस्ताव पर शासन से धन आवंटन के बाद निर्माण काम शुरू होगा।