फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Birth anniversary of first woman teacher Savitribai Phule celebrated

Siddharthnagar News: प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

Sat, 03 Jan 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Birth anniversary of first woman teacher Savitribai Phule celebrated
बढ़नी ब्लॉक के ढेबरुआ चौराहा पर सावित्रीबाई फुले के जयंती पर आयोजित कार्यक्रत में उप​स्थित मंचास
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के ढेबरुआ चौराहा पर शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सावित्रीबाई फुले, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम आयोजक सावित्रीबाई फूले सामाजिक चेतना मंच ढेबरुआ ने शिक्षा और समाज में बेहतर योगदान पर दर्जनों लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनुराधा भारती ने कहा कि सावित्रीबाई फुले समाज सुधारिका और भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में जानी जाती हैं। शिक्षा की अलख जगाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने नारी सशक्तीकरण को मजबूत बनाने का काम किया। वे समानता, न्याय व करुणा के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहीं। शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकार के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनका उन्होंने काफी संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बेटों के साथ बेटियों की शिक्षा काफी जरूरी है ताकि वे आत्मनिर्भर होकर देश और राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे सकें। इस दौरान चेतना मंच के अध्यक्ष शत्रुघ्न, डॉ. मनोज, आशीष संगम, डॉ. रीतू गौतम, सुरेश, भीम प्रकाश, जगदीश, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed