Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: As the Shiva bow broke during the Ramlila

Siddharthnagar News: रामलीला में शिव धनुष टूटते ही सीता ने राम के गले में डाली वरमाला

Mon, 16 Nov 2026 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: As the Shiva bow broke during the Ramlila
- चौखड़ा में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में सीता स्वयंवर का हुआ भव्य मंचन
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार की रात्रि सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। मंचन के दौरान पुष्प वाटिका में राम-सीता के प्रथम मिलन से लेकर स्वयंवर में शिव धनुष टूटने तक के प्रसंगों का कलाकारों ने सजीव चित्रण किया।
रामलीला में दिखाया गया कि श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण के साथ गुरु विश्वामित्र के आदेश पर पुष्प वाटिका में फूल लेने जाते हैं। इसी दौरान माता सीता भी वहां पहुंचती हैं और दोनों एक-दूसरे को देखते हैं। इसके बाद माता सीता गिरिजा पूजन करती हैं, जहां आकाशवाणी के माध्यम से उनकी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

उधर, सीता स्वयंवर में देश-विदेश के तमाम राजा-महाराजा पहुंचते हैं। रावण और बाणासुर के बीच हुए संवाद ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कई राजाओं के प्रयास के बावजूद कोई भी शिव धनुष को हिला तक नहीं सका। इससे राजा जनक निराश होकर कहते हैं कि क्या पृथ्वी वीरों से खाली हो गई है। इस पर लक्ष्मण जी क्रोधित हो जाते हैं और धनुष की शक्ति को चुनौती देते हैं। तभी भगवान श्रीराम उन्हें शांत कराते हैं। गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम धनुष के पास पहुंचकर प्रणाम करते हैं और एक ही झटके में शिव धनुष को उठा लेते हैं। जैसे ही धनुष टूटता है, पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठता है। इसके बाद माता सीता भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डाल देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद मिश्रा,राम उदार पांडेय, जयशंकर मिश्रा, बजरंग मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed