{"_id":"68caf70dfdd9473c6b083bf5","slug":"siddharthnagar-news-application-started-for-mla-sports-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144828-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विधायक खेल स्पर्धा के लिए शुरू हुआ आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विधायक खेल स्पर्धा के लिए शुरू हुआ आवेदन
Wed, 17 Sep 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी विधानसभा में अब विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर के आठ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शासन स्तर से जिला युवा कल्याण विभाग और खेल विभाग को युवाओं से पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय राव ने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कराया जाएगा। विधायक खेल स्पर्धा में आठ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वाॅलीबाल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन शामिल हैं। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के महिला, बालिका, पुरुष और बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों का पंजीकरण युवा साथी पोर्टल पर किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी पोर्टल पर उपलब्ध विधायक खेल स्पर्धा पंजीयन टैब में जाकर अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान जन्मतिथि, प्रमाणपत्र और आधार कार्ड अपलोड करना आवश्यक है।