{"_id":"695aac54d1f4217e690240c9","slug":"siddharthnagar-news-along-with-beautiful-handwriting-time-management-is-also-important-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-151079-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुंदर लिखावट के साथ समय प्रबंधन भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुंदर लिखावट के साथ समय प्रबंधन भी जरूरी
Sun, 04 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इसे लेकर परीक्षार्थी चिंतित हैं। ऐसे में शिक्षक हाईस्कूल परीक्षा के लिए हिंदी विषय में अच्छे अंक लाने के लिए के सफलता टिप्स दिए। शिक्षकों का कहना है कि इसे अक्सर हल्के में लिया जाता है, लेकिन हिंदी ही आपकी मेरिट को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है।
सूर्या कन्या इंटर कॉलेज बुढ़नइया पकड़ी के प्रधानाचार्य हिंदी के शिक्षक लोकेश धर दुबे ने बताया कि परीक्षार्थियों का सुंदर लेख और व्याकरण पर अच्छी पकड़ सबसे ज्यादा जरूरी है। साथ ही समय का प्रबंधन बहुत ही आवश्यक है। बताया कि परीक्षा में सफलता के लिए उत्तरपुस्तिका का प्रस्तुतीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
परीक्षकों के चेक करने के लिए बड़ी संख्या में कॉपियां होती हैं, ऐसे में साफ-सुथरी लिखावट और उत्तरों के बीच उचित गैप परीक्षकों पर अच्छा प्रभाव डालता है। महत्वपूर्ण शब्दों, कवियों और लेखकों के नामों को काले पेन से रेखांकित करना एक प्रभावी तरीका है। कहा कि हिंदी की परीक्षा में साफ-सुथरे लेखन का भी महत्व होता है। शब्द बड़े और साफ लिखे जाने चाहिए ताकि परीक्षक को कापी जांचते वक्त भी दिक्कत न हो।
विज्ञापन
यह भी रखें याद: क्या करें : प्रश्न संख्या स्पष्ट लिखें, नए पेन की बजाय चले हुए पेन का प्रयोग करें, शब्दों की सीमा का ध्यान रखें।
क्या न करें : कॉपी में ज्यादा काट-पीट न करें, उत्तर में गाना या अनावश्यक बातें न लिखें, रटने के बजाय मूल भाव को समझें।