{"_id":"69750a6f31be77b76507b56f","slug":"siddharthnagar-news-addresses-students-on-voter-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152318-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मतदाता दिवस पर छात्राओं को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मतदाता दिवस पर छात्राओं को दिलाई शपथ
Sat, 24 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
इटवा। यशोदा देवी कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं व शिक्षकों को शनिवार मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य रंजना पांडेय ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी के दिन ही भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी।
इसी दिन से भारत में मतदान से ही सरकारों को चुनने की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस की घोषणा के पीछे नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। मतदाता दिवस हमें यह आभास दिलाता है कि लोकतंत्र तभी जीवित रहेगा।
जब आप और हम सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी पात्र युवकों व युवतियों को चाहिए कि वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करें। इस दौरान प्रधानाचार्य रंजना पांडेय की अगुवाई में छात्राओं ने रैली निकाली। इस अवसर पर शिक्षको में राम अवतार, मंजू श्रीवास्तव, अमित कुमार मिश्र, सुषमा शुक्ल, सुषमा पांडेय, राकेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।