फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 741 kg sweets destroyed, three and a half quintals of gram flour seized

Siddharthnagar News: 741 किलो मिठाई नष्ट, साढ़े तीन क्विंटल बेसन सीज

Thu, 16 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 741 kg sweets destroyed, three and a half quintals of gram flour seized
सनई चौराहा पर मिठाई के दुकान पर जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विज्ञ​प्ति
सिद्धार्थनगर। दीपावली में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न किस्म की 741 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई गई। 349 किलो बेसन सीज किया और चार नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से सनई चौराहा से छेना-मिठाई का नमूना लिया गया। 40 किलोग्राम छेने की मिठाई नष्ट कराई। परसा शाह आलम स्थित मिठाई निर्माण इकाई से लच्छा बर्फी, डोडा बर्फी, सूजी का हलवा केक का नमूना संग्रहीत करते हुए 305 किलोग्राम लच्छा बर्फी, 161 किलोग्राम डोडा बर्फी सीज की। 200 किलोग्राम सूजी हलवा केक, 35 किलोग्राम डोडा बर्फी नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

शिव नगर डीडई, बांसी से नमूना संग्रहीत करते हुए 349 किलोग्राम बेसन सीज किया। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) आरएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed