फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar mahotsaw will be of 4 days

Siddharthnagar News: चार दिवसीय होगा सिद्धार्थनगर महोत्सव

Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
siddharthnagar mahotsaw will be of 4 days
फोटो-
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कपिलवस्तु महोत्सव समिति की हुई बैठक, नए कलाकारों को मिलेगा मौका
महोत्सव में कामर्शियल और फूड जोन के अलावा बनेगी बुद्धा गैलरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाला सिद्धार्थनगर महोत्सव चार दिवसीय होगा। इसमें बाहर से बुलाए जाने वाले पुराने कलाकारों की जगह नए कलाकारों को मौका मिलेगा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कपिलवस्तु महोत्सव समिति की बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
जिले की स्थापना पर प्रत्येक वर्ष 29 दिसंबर को पूर्व में धूमधाम से कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन होता रहा है। पिछले वर्ष इसका नाम बदलकर सिद्धार्थनगर महोत्सव कर दिया गया। इस वर्ष भी इसी नाम से जिले की स्थापना का महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सव समिति के अध्यक्ष डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष सिद्धार्थनगर महोत्सव चार दिवसीय आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए को निर्देश दिए कि कामर्शियल जोन की दुकानों की संख्या 300 तथा फूड जोन की 100 दुकानें तैयार कराई जाएं। इसके साथ ही जल जीवन मिशन पर भी कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सचिव सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि उद्घाटन के अवसर पर ग्राम प्रधानों, सफाईकर्मियों व सचिवों को बुलाया जाए। डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में जिन कलाकारों को बुलाया गया है, उन्हें दोबारा न बुलाएं, नए कलाकारों को मौका दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय कलाकारों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने का ज्यादा अवसर दिया जाए। पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने बुद्धा गैलरी लगाए जाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा ओडीओपी के तहत दूसरे जनपद के लोगों को आमंत्रित करें। उन्होंने महोत्सव ग्राउंड पर कबड्डी एवं वाॅलीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसकेे साथ ही बच्चों की ड्रेस प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता कराए जाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों की जिस समिति में लगाया गया है, वे सक्रिय होकर कार्य करें। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के लिए ऑडिशन कराकर पूर्व में चयन कर लें। ताकि सिद्धार्थनगर महोत्सव को और भव्यतापूर्ण रूप से संपन्न कराया जा सके।

इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष एसपी अभिषेक अग्रवाल, उपजिलाधिकारी नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, सीएमओ डाॅ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी, वरिष्ठ कोषाधिकारी व प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed