फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar blood donation camp

रक्तदान कर बने महादानी, दिखाई मानवता की राह

Sun, 14 Jun 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar blood donation camp
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर सीएमओ डॉ. सीमा राय ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रक्तदान कर बने महादानी, दिखाई मानवता की राह
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर 22 लोगों ने किया महादान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान कार्यक्रम के तहत 22 रक्तदानियों ने महादान किया। रविवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सीएमओ डॉ. सीमा राय और सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने अमर उजाला उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सीएमओ डॉ. सीमा राय ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार से दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक व्यक्ति के दान किए गए रक्त से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। भ्रांतियां निकाल दें। रक्तदान से कोई दिक्कत नहीं होती। सीएमएस डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। नियमित रक्तदान करने वालों को हृदयरोग, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां आम आदमी के मुकाबले कम होती हैं।
विज्ञापन

रक्तदान से शरीर में 24 घंटे के भीतर नया खून बनता है जिससे स्फूर्ति रहती है। डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रशांत अस्थाना और डॉ. आरपी मौर्य ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एलटी अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया। शिविर में सहयोगी अकरम अली खान, गोविंद ओझा, रंजीत प्रसाद, राजीव कर पाठक, एलके पांडेय, विजय लक्ष्मी, अनीता, हरीश चौबे, हरीम, शिव प्रताप विश्वकर्मा, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सिद्धार्थनगर के महादानी
रक्तदान करने वालों में ममता शुक्ला, रायबहादुर चौधरी, रंजना मिश्रा, अफसर, अजय कुमार, शुभम मिश्र, सुनील कुमार, शुभम यादव, प्रतीक विश्वकर्मा, विभा शुक्ला, आशुतोष दुबे, भीम शुक्ल, नीरज शुक्ला, विष्णु त्रिपाठी, डॉ. आरपी मौर्य, डॉ. प्रशांत अस्थाना, विजय यादव(पहलवान), मनीष कुमार, अंकिता, तौलन प्रसाद, श्याम सुंदर मिश्र और विकास पांडेय ने रक्तदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed