{"_id":"611014d48ebc3e759212982a","slug":"siddharth-university-waiting-for-the-students-to-start-the-session-siddharthnagar-news-gkp4048981103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : सत्र शुरू करने के लिए छात्र-छात्राओं का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : सत्र शुरू करने के लिए छात्र-छात्राओं का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : सत्र शुरू करने के लिए छात्र-छात्राओं का इंतजार
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पांचवें शैक्षिक सत्र में भी प्रवेश के लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन नहीं मिल सके हैं। यहीं कारण इस बार के नए सत्र में छात्र-छात्राओं का चयन प्रवेेश परीक्षा के बजाए मेरिट के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है। ढाई गुना आवेदन होने पर ही प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। फिलहाल 10 प्रतिशत आवेदन नहीं हुए हैं।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में 1340 सीट हैं, जबकि 131 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। नए सत्र के लिए विश्वविद्यालय को छात्र-छात्राओं का इंतजार है। हालांकि जिम्मेदारों का मानना है कि अंतिम तिथि के आसपास ही ज्यादातर छात्र-छात्राओं का आवेदन जमा होता है। कई विषय में एक भी आवेदन नहीं हुआ है।
जनपद समेत आसपास के छह जनपदों में बेहतर उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नेपाल सीमा पर स्थित कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। वर्ष 2015 में शिलान्यास के बाद 2017 से शैैक्षणिक सत्र भी प्रारंभ हो गया। लोगों को नजदीक के जनपदों के साथ ही जिले के छात्र-छात्राओं को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर समेत फैजाबाद, बलरामपुर में डिग्री कॉलेजों में परास्नातक की पढ़ाई के लिए जाने से मुक्ति की उम्मीद थी।
विज्ञापन
पांच वर्ष बाद भी विश्वविद्यालय में निर्धारित सीट के सापेेक्ष छात्रों के आवदेन प्राप्त नहीं हो रहे हैं। नए शैक्षिक सत्र में भी आवेदन कम ही प्राप्त हुए हैं। लिहाजा प्रवेश परीक्षा संभव नहीं होगा। ऐसे में प्राप्त आवेदनों में प्रवेश का आधार मेरिट बनाया जाएगा।
साक्षात्कार 17 को
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में अध्यापन कार्य के लिए अतिथि प्रवक्ताओं का साक्षात्कार 17 अगस्त को होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ 17 अगस्त को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल होंगे। साक्षात्कार का समय सुबह 11 बजे से सुनिश्चित है।
इन विषयों की हो रही पढ़ाई
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु परिसर में कला संकाय में बीए, लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र, प्राचीन इतिहास, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृति एवं मनोविज्ञान के साथ ही एमए हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, अंग्रेजी, संस्कृति, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, विज्ञान संकाय में एमएससी, बायोटेक्नोलॉजी और भौतिक विज्ञान, वाणिज्य संकाय में बी कॉम, बीबीए तथा एम कॉम की पढ़ाई हो रही है।