{"_id":"61f03ad8d0981009886fe7bb","slug":"siddharth-university-has-released-the-research-eligibility-test-result-siddharthnagar-news-gkp42491695","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने जारी किया शोध पात्रता परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने जारी किया शोध पात्रता परीक्षाफल
विज्ञापन

कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित हुई शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। यह विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध है।
कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान में शोध कार्य अत्यधिक उपयोगी है। उच्च शिक्षण संस्थान की पहचान शोध और अन्वेषण के माध्यम से प्राप्त उपलब्धि के आधार पर की जाती है। प्रयास है कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े। शैक्षिक और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए इस क्षेत्र के लिए, शोध के माध्यम से नवयुवकों में भविष्य की नई संभावना बन रही है। शोध पात्रता परीक्षा के समन्वयक प्रो. सुशील कुमार तिवारी ने कहा कि लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। जल्द ही सफल प्रतिभागियों तथा नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर या प्रयास कर रहा है कि परिसर सहित संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को, शोध निर्देशक के रूप में अपनी उपलब्धि बनाने का अवसर प्राप्त हो सके। विद्यार्थियों के लिए भी है बड़ा अवसर है। इस अवसर पर अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. हरीश कुमार शर्मा अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. दीपक बाबू आदि मौजूद थे।