{"_id":"6495e0a2f0edca35a708969b","slug":"shyama-prasads-death-anniversary-celebrated-as-sacrifice-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-296-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि
Fri, 23 Jun 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते जिला संयोज
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कश्मीर को भारत से अलग करने का विरोध किया था। 1953 में मुखर्जी को गैरकानूनी तौर से कश्मीर में घुसने के प्रयास के कारण 11 मई को गिरफ्तार किया गया और 23 जून 1953 को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसे हम बलिदान दिवस के रूप में मना कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा भाजपा के नायकों में पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय का नाम सबसे ऊपर आता है। इस दौरान विधायक जय प्रताप सिंह,लालजी त्रिपाठी, रामकुमार कुंवर, दीपक मौर्या, विजय कांत चतुर्वेदी, अजय उपाध्याय, अर्चिष्मान मिश्र, महेंद्र लोधी, दिलीप चतुर्वेदी, निशांत ,श्यामसुंदर मित्तल, मंगल चौरसिया आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।