फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shikshak

लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे तीन शिक्षकों को सेवा समाप्ति की नोटिस

Fri, 28 Jun 2019 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
shikshak
गैरहाजिर तीन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस
विज्ञापन

एक शिक्षिका को बीएसए नेपहला नोटिस जारी किया, शिक्षकों में हड़कंप
भनवापुर ब्लॉक के विद्यालयों के हैं तीनों शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे तीन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। जबकि एक शिक्षिका को अर्से से अनुपस्थिति के कारण पहला नोटिस भेजा गया है। बीएसए के इस कदम से अन्य लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर भनवापुर ब्लॉक के अलग-अलग विद्यालयों में तैनात तीन शिक्षकों को लंबे समय से गैरहाजिर होने के आरोप में प्रथम बार वेतन बाधित करते हुए इस बार तीसरी बार नोटिस जारी किया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई है। इनमें विकास खंड भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में तैनात राम बाबू, प्राथमिक विद्यालय वीरपुर मोहल में कार्यरत शिक्षिका मधुरानी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली कैथवलिया में तैनात दिनेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

बीएसए के मुताबिक तीनों शिक्षक काफी समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। बीईओ की रिपोर्ट पर उपरोक्त कार्रवाई प्रचलित की जा रही है। इसके अलावा भनवापुर विकास खंड के ही प्राथमिक विद्यालय भरवटिया में तैनात शिक्षिका अनुप्रिया पटेल को लगातार गैरहाजिरी के आरोप में पहला नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने बताया कि जुलाई में स्कूल खुलने के साथ ही ऐसे शिक्षकों के चिह्नांकन का कार्य तेज किया जाएगा। निरंतर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed