फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shahar mein chaar sthaanon par banenge sthaayee taiksee staind

शहर में चार स्थानों पर बनेंगे स्थाई टैक्सी स्टैंड

Mon, 06 Jun 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
shahar mein chaar sthaanon par banenge sthaayee taiksee staind
शहर के हुसैनगंज में अस्थायी टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए गिराई गई मिट्टी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शहर में चार स्थानों पर बनेंगे स्थायी टैक्सी स्टैंड
विज्ञापन

- सरकारी भूमि पर बनने वाले स्टैंड में ही खड़े होंगे टैक्सी
- स्टैंड पर होगी बैठने, पीने के पानी, शौचालय आदि की सुविधा
सिद्धार्थनगर। शहर के चारों तरफ से आने वाले प्रमुख मार्ग के किनारे सरकारी भूमि पर स्थायी टैक्सी स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। इससे जहां लोगों को निर्धारित स्थान से गंतव्य तक जाने के लिए वाहन मिल सकेंगे, वहीं जाम की स्थिति से भी निजात मिल सकेगी। तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका की तरफ से भूमि का चिह्नांकन कर स्थायी स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
शहर में सड़क किनारे विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से टैक्सी स्टैंड बना दिए जाने के कारण अक्सर जाम की समस्या होती रही है। शहरवासी भी निजी वाहनों के अवैध तरीके से सड़क किनारे खड़ी कर सवारी बिठाने से दिक्कत की शिकायत करते रहे। यहां तक टैक्सी चालकों ने भी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया था। इधर शासन की तरफ से अवैध तरीके से संचालित टैक्सी स्टैंडों को हटाने के साथ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए जाने के बाद निजी सवारी वाहनों को खड़ा करने की दिक्कत आ रही थी। इसको देखते हुए तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका की तरफ से शहर में आने वाले चारो प्रमुख मार्गों के किनारे स्थाई टैक्सी स्टैंड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एसडीएम नौगढ़ जग प्रवेश का कहना है कि चार से पांच स्थानों पर स्थाई टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए भूमि चिन्हांकन किया जा रहा है, दो से तीन स्थानों पर भूमि चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही शहरवासियों को स्थाई टैक्सी स्टैंड मिल जाएगा।
विज्ञापन

------------
स्टैंड की भूमि का हो रहा समतलीकरण
स्थाई टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए गोरखपुर मार्ग पर हुसेनगंज में एक भूमि को चिन्हित कर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। नीचली भूमि होने के कारण यहां शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निकाले गए मलबे को डालकर उच्चीकरण एवं समतल किया जा रहा है। स्थाई टैक्सी स्टैंड बनाए जाने की जानकारी पर स्थानीय निवासी रामदेव, उदयभान एवं देवेंद्र कुमार ने इससे आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
स्थाई टैक्सी स्टैंड पर वाहनों के पार्किंग के लिए खाली भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा बैठने की व्यवस्था के साथ ही पीने के लिए शुद्ध पानी का इंतजाम और शौचालय आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। ही साथ स्टैंड पर वाहनों के आवागमन के लिए समुचित रास्ता भी उपलब्ध रहेगा।
जग प्रवेश, एसडीएम नौगढ़
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed