फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shabbedari celebrated

शब्बेदारी में अकीदतमंदों ने रातभर किया नौहा मातम

Sat, 27 Aug 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
shabbedari celebrated
हल्लौर में आयोजित शब्बेदारी में नौहा पढ़ते अली शब्बर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शब्बेदारी में अकीदतमंदों ने रातभर किया नौहा मातम
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित इमामबाड़ा सेठ बाबा में बृहस्पतिवार की रात अंजुमन उरूज मातम की ओर से तरही शब्बेदारी का आयोजन किया गया। मरसिया मजलिस हुई और अकीदतमंदों ने पूरी रात नौहा मातम किया।
कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र मुंबई से आए जहीर अब्बास और नौगांवा सादात के नौहाखा इंजीनियर अली शब्बर रहे। उन्होंने कई दर्द भरे नौहे पेश किए। कार्यक्रम की शुरुआत शकील अहमद गुड्डू द्वारा की गई। कलाम पाक की तिलावत के साथ हुई। उसके बाद हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने मरसिया पढ़ा।
विज्ञापन

मजलिस को जाकिर अजीम हैदर ने शिया समुदाय के चौथे इमाम सैयदे सज्जाद की शहादत को बयान किया। मजलिस के बाद अंजुमन की ओर से नौहा और मातम का सिलसिला शुरू हुआ। अंजुमन फरोग मातम, गुलदस्ता मातम और उरूज मातम के मातमी दस्ते ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। कार्यक्रम रात्रि 10 बजे शुरू होकर देर रात दो बजे समाप्त हुआ। इस दौरान असगर हुसैन, सदर हैदरे कर्रार, सलमान हैदर, वजीर हैदर, तनवीर संजू, काजिम मेहंदी, कसीम रिजवी, सैयद हसन, नौशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed