{"_id":"610823f78ebc3e841a6da06e","slug":"self-help-group-women-cheated-case-registered-siddharthnagar-news-gkp4041756164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ठगी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ठगी, केस दर्ज
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के थरौली गांव की स्वयं सहायता समूह की 50 से अधिक महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि समूह संचालक ने जमा पूंजी के साथ ही कुछ लोगों से कर्ज भी निकलवा लिया है। उसके बाद से वह फरार है। पीड़ित महिला की तहरीर पर सदर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के थरौली गांव की बड़ी संख्या में सोमवार महिलाएं सदर थाने में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वे तीन स्वयं समूह से जुड़ी हुई हैं। वर्ष 2016 से मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर निवासी एक व्यक्ति रुपये जमा करा रहा था। इसमें लोग नियमित रकम जमा कर रही थीं। इसी बीच 50 से अधिक लोगों से दो से पांच हजार रुपये एक साथ ले लिया। कहा था कि सरकार से रुपये दिलाएगा। आरोप है कि आरोपित ने बैंक में जमा रुपये भी निकाल लिए। कुछ लोगों को बैंक से कर्ज दिलवा दिया।
उसके बाद रजिस्टर, पासबुक सहित सभी दस्तावेज लेकर चला गया। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने एक-एक रुपये एकत्र करके जमा किया था। आरोपित लाखों रुपये लेकर गया। सुशीला वर्मा, फूलमती, नंदिनी, सोगरा खातून, ममता, कविता, इंद्रावती, संतोषी, निर्मला सहित 50 से अधिक महिलाओं ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।