फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   security tighten on holi

होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Fri, 18 Mar 2022 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
security tighten on holi
होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के कुछ क्षेत्र में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाई गई। होली के रंग में विवाद न हो, इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानों की पुलिस के अलावा स्पेशल टीम क्षेत्र का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेती रही। इसके साथ ही क्षेत्रवार नामित मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करके जानकारी लेते रहे।
होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखा। जिले में शुक्रवार को भी डुमरियागंज, इटवा और बांसी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर मनाया गया। शब-ए-बरात को देखते हुए कोई विवाद न हो, इसके लिए कुल 120 दोपहिया और 65 चार पहिया वाहनों के साथ ड्यूटी टीम लगी है, जो क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी। थानों की पुलिस के अलावा टीमें क्षेत्र को भ्रमण करके सुरक्षा की जानकारी ले रही थी।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा, एसपी डॉ.यशवीर सिंह पुलिस टीम के साथ इटवा, डुमरियागंज, भवानीगंज और बिस्कोहर का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लिए और ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी, सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार, आरक्षी रमेश यादव, देवेश यादव, पवन तिवारी, राजीव शुक्ला, अवनीश सिंह, मृत्युंजय कुशवाहा, वीरेंद्र तिवारी, विवेक मिश्र, अभिनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed