फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Security and health arrangements will be tight

Siddharthnagar News: चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था

Tue, 03 Mar 2026 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Security and health arrangements will be tight
देवरिया। होली के अवसर पर स्वास्थ्य सुविधाएं चाक चौबंद रहेंगी। 24 घंटे चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टॉफ इमरजेंसी सेवाओं पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान एंबुलेंस सेवाएं भी सक्रिय रहेंगी। सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। हालांकि महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में बुधवार को ओपीडी बंद रहेगी। केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

होली पर स्वास्थ्य विभाग के खास तैयारी की है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहेंगी। वहीं महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में इमरजेंसी सेवा भी सक्रिय रहेगी। यहां ओपीडी बंद रहेगी। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि इमरजेंसी में ईएमओ सहित तीन डॉक्टर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

नर्सिंग स्टॉफ छह की जगह आठ और पैरा मेडिकल स्टॉफ भी छह की जगह आठ प्रत्येक शिफ्ट में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा चर्म रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग के विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सक ऑन काल उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर हाई अलर्ट मोड में रहेंगी 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं : होली के मद्देनजर जिले में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। शहर में विभिन्न जगहों पर सुरक्षा की दृिष्ट से पुलिस ने मार्च निकाल लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed