फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sector majistrate will lead

Siddharthnagar News: पुलिस के स्पेशल होंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे कमान

Wed, 22 May 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
sector majistrate will lead
बूथों पर 400 से अधिक पुलिस सेक्टर प्रभारी रहेंगे मुस्तैद
विज्ञापन


वायरलेस सेट से लैस सेक्टर मजिस्ट्रेट करते रहेंगे भ्रमण

स्थिति को नियंत्रण में करने के साथ ही अधिकारियों को देंगे सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। हर बूथ पर नजर रखने के लिए पुलिस ने अलग से पुलिस सेक्टर प्रभारी बनाया है। 400 से अधिक पुलिस सेक्टर प्रभारी वाहन, जवान और वायरलेस सहित अन्य सुविधाओं से लैस होकर ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। मतदान शुरू होने से संपन्न होने तक भ्रमण करके मतदान के बारे में जानकारी लेते रहेंगे। अगर कहीं विवाद की स्थिति बनेगी, मतदान ठप होने के जानकारी मिलेगी तो तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। विवाद शांत कराने के साथ ही उच्चाधिकारियों को इसबारे में तत्काल अवगत करवाएंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 25 मई को जिले में मतदान होना है। जनपद नेपाल सीमा से सटा हुआ है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त रहती है। जिले में मतदान सकुशन संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन हर स्तर पर तैयारी किया है। प्रशासन की तरह से पुलिस के भी सेक्टर बने हैं और इसमें पुलिस सेक्टर प्रभारी तैनात रहेंगे। 400 से अधिक लोग सेक्टर की ड्यूटी में तैनात रहेंगे। सेक्टर प्रभारी के साथ ही सशस्त्र पुलिस के जवान और वायरलेस सहित अन्य सुविधा से लैस रहेंगे। इसी में मतदान शुरू होने से संपन्न होने तक हर मतदान केंद्र पर भ्रमण करते रहेंगे। जवानों से जाकर सुरक्षा के बारे में जानकारी लेते रहेंगे। इसके साथ ही अगर कोई अकारण मतदान केंद्र आसपास भीड़ जुटाएगा तो उसे हटवाने का भी कार्य करेंगे। अगर किसी केंद्र पर मतदान ठप होने या फिर वोटिंग को लेकर विवाद की सूचना मिलती है तो तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। स्थिति जानने के साथ ही तत्काल उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराएं। विवाद करने वालों को चिह्नित करके संबंधित थाने को अवगत कराकर सौंपने का भी कार्य करेंगे। सेक्टर में कार्य करने वालों की निगरानी पुलिस विभाग के अफसर करेंगे। क्योंकि वाहनों में जीपीएस लगाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि मतदान सकुशल संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। बूथ पर सुरक्षाकर्मी तो तैनात ही रहेंगे। इसके अतिरिक्त बल लगातार भ्रमणशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed