{"_id":"6377c1691cfcd70ef54d8368","slug":"season-change-people-change-his-routine-siddharthnagar-news-gkp457883442","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का असर बढ़ा, बदली लोगों की दिनचर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का असर बढ़ा, बदली लोगों की दिनचर्या
विज्ञापन
शहर में स्थित उद्यान पार्क में सुबह टहलते लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का असर बढ़ा, बदली लोगों की दिनचर्या
- पार्कों में कम हो गए सुबह टहलने वाले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ठंड का असर बढ़ रहा है, लोगों की दिनचर्या भी बदलती जा रही है। मौसम में सुबह शाम ठंडक और हल्का कोहरा होने के कारण लोग देर से घर से बाहर निकल रहे हैं। यहीं कारण है कि शहर के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं पार्कों में सुबह टहलने वालों की संख्या कम हो गई है। वहीं मौसम में बदलाव के दौर में लोग डॉक्टरों सलाह के अनुसार योग व्यायाम का नियम बदल रहे हैं।
मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। उत्तर दिशा के हिमालय और पश्चिम की राजस्थान की ओर हवाएं आने से ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों को प्रयोग कर रहे हैं।
सुबह और देर शाम लोग घर से बाहर निकलने में परहेज करने लगे हैं। इस मौसम लोगों को दोपहर की धूप से बड़ी राहत मिली है। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, उद्यान पार्क, बुद्धा पार्क एवं पुरानी नौगढ़ पार्क में सुबह की अपेक्षा दिन में ज्यादा लोग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
हृदय रोगी बरतें विशेष सावधानी
संयुक्त जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ठंड के बदलते मौसम में हर किसी को सतर्क रहना चाहिए, जबकि बच्चे, बुजुर्ग व बीमारों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। शुगर, ब्लड प्रेशर व हृदय रोगियों को डॉक्टर की सलाह से दवा का डोज समायोजित कराने के साथ नियमित मानीटरिंग करनी चाहिए। ठंड में रक्त वाहियां सिकुड़ जाती हैं और खून भी गाढ़ा हो जाता है। इस कारण हृदय में रक्त कम पहुंचता है तो हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। मरीज सुबह शाम घर से निकलने से परहेज करें, लेकिन दोपहर में टहलना, योग करना जारी रखें। हृदय रोगी धूम्रपान न करें, क्योंकि धूम्रपान करने से खून की नलियां सिकुड़ती हैं और कोलेस्ट्राल भी बढ़ जाता है। ठंड बढ़ने के साथ हृदय रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है, जबकि एक साल उम्र तक के बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार व सांस में तकलीफ के मरीज ज्यादा हैं।