फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDM investigated the case of making minors work in MNREGA

Siddharthnagar News: मनरेगा में नाबालिग से काम कराने के मामले की एसडीएम ने की जांच

Wed, 04 Dec 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
SDM investigated the case of making minors work in MNREGA
भनवापुर। क्षेत्र के मल्हवार गांव में मंगलवार को पंपिंग सेट के इंजन में बाल फंसने से नाबालिग कुमकुम (16) पुत्री अजोरे बुरी तरह घायल हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि वह मनरेगा में काम करने गई थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को एसडीएम डुमरियागंज को जांच अधिकारी नामित कर जांच आख्या मांगा है।
मामले में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे भनवापुर ब्लाॅक के मल्हवार गांव में मनरेगा से हो रहे कार्य स्थल पर डुमरियागंज के उपजिलाधिकारी डॉ. संजीव दीक्षित जांच करने पंहुचे। उन्होंने मौके पर उपस्थित मनरेगा मजदूरों के साथ ही आसपास मौजूद ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मल्हवार गांव जांच के लिए गया था, जहां मजदूरों के साथ ही ग्रामीणों का बयान दर्ज किया गया है, जल्द जांच आख्या भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed