फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Screw highway construction...now Hitchcole runs the account

Siddharthnagar News: हाईवे निर्माण का पेच...अभी हिचकोले खाते चलिए

Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Screw highway construction...now Hitchcole runs the account
सिद्धार्थनगर। हाईवे बाईपास निर्माण होने से उसका कस्बा से होकर गुजरने वाली आठ किमी सड़क की मरम्मत में पेच फंस गया है। अब हाईवे और बाईपास के निर्माण का काम पूरा होने के बाद ही सड़क का पुर्ननिर्माण हो सकेगा, जिसमें करीब डेढ़ साल का समय लग सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को सड़क के गड्ढों से हिचकोले खाते हुए ही गुजरना होगा। वहीं पैच मरम्मत में भी लापरवाही से हाईवे को जोड़ने वाली यह सड़क बदहाल हो चुकी है।
महराजगंज जिले की सीमा उसका बाजार से शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक हाईवे की 32 किमी सड़क का पांच सौ करोड़ रुपये लागत से निर्माण हो रहा है। इसमें महराजगंज की सीमा से आगे हाईवे का पुराना मार्ग जो करमा मोड़ के रास्ते उसका कस्बा होते हुए मदनपुर तक जाता है। यह आठ किमी तक छूट जाएगा।
विज्ञापन

बाईपास समेत 32 किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही एनएचएआई की ओर से इसका पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। उधर, बाईपास समेत हाईवे के निर्माण कार्य में डेढ़ वर्ष तक समय लगना तय माना जा रहा है। ऐसे में लोगों को इस क्षतिग्रस्त सड़क से ही होकर फरेंदा, पीपीगंज, महराजगंज और गोरखपुर आदि जगहों पर आवागमन करना होगा। इस बीच में इस सड़क के पैच मरम्मत के निर्माण का जिम्मा एनएचएआई ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार काे दिया है, लेकिन पैचिंग के नाम पर लापरवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed