{"_id":"69d001b0f654af92b8046078","slug":"school-bus-driver-dies-in-road-accident-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1036-178583-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में स्कूल वाहन चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में स्कूल वाहन चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचाघाट। थाना क्षेत्र अंतर्गत अकटहां गांव निवासी और एक स्कूल का वाहन चलाने वाले युवक की बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। रात में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि युवक की मारपीट में मौत हुई है।
इस पर क्षेत्राधिकारी सदर की अगुवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी मय फोर्स गांव पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों से बयान लेने के बाद पुलिस टीम हतप्रभ रह गई। पंचनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार का शव का अंतिम संस्कार हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकटहां निवासी राम प्रकाश उपाध्याय गांव के एक निजी विद्यालय के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए वाहन चलाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह किसी कार्य से बाइक से पथरदेवा गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सिनेमा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन से उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही किसी ने रात में पुलिस को सूचना दे दिया कि युवक की मौत मारपीट में हुई है इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर मय फोर्स थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंच गए।
परिजनों और ग्रामीणों से बयान लिया सभी ने बताया कि नहीं युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। तब पुलिस ने पंचनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद कुछ बता पाएंगे।