फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Satrangi shade will be scattered on Ganga Dussehra

गंगा दशहरा पर बिखरेगी सतरंगी छटा

Fri, 18 Jun 2021 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Satrangi shade will be scattered on Ganga Dussehra
गंगा दशहरा पर बिखरेगी सतरंगी छटा
विज्ञापन

20 जून को राप्ती नदी के तट पर होगा गंगा दशहरा महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। राप्ती नदी के तट पर इस बार गंगा दशहरा के पर्व का कुछ अलग नजारा दिखेगा। राप्ती नदी के तट पर 1001 दीपों की सतरंगी छटा बिखरेगी। तट पर राप्ती नदी की झांकी का मंचन होगा। 108 इंद्रशंखों की गूंज के बीच महाआरती के स्वर गूंजेंगे। धर्मरक्षा मंच के पदाधिकारी महापर्व की तैयारी में जुटे हैं। शुक्रवार को धर्मरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने राप्ती तट पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और रूपरेखा तैयार की।

कार्यक्रम संयोजक विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने डुमरियागंज में गंगा दशहरा पर्व की शुरूआत वर्ष 2012 में हुई थी। उस समय 501 दीप राप्ती तट पर जलाए गए थे। इसके बाद हर साल पर्व की भव्यता बढ़ती गई। इस बार 20 जून रविवार को गंगा दशहरा का पर्व है। लेकिन तैयारी को लेकर अभी से ही मंच के लोग जुटे हैं। इस बार गंगा दशहरा को और भी भव्यता देने की कोशिश की जा रही है। राप्ती नदी का तट व शिवमंदिर परिसर का कोना-कोना दीपों से जगमग होगा। इसके लिए 1001 दीप सजाएं जाएंगे। शिवमंदिर भी आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। धर्मरक्षा मंच कि संरक्षक विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मां गंगा की महाआरती 108 शंखों की गूंज के बीच होगा। महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का भी इंतजाम रहेगा। एसडीएम त्रिभुवन, ईओ शिवकुमार, मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, राजीव अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, चंद्रभान अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed