{"_id":"6a23473b0e13b948ee05f1a6","slug":"sarus-crane-collides-with-power-line-while-trying-to-escape-dogs-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159332-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुत्तों से बचने के दौरान बिजली तार से टकराया सारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुत्तों से बचने के दौरान बिजली तार से टकराया सारस
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के खीरीडीहा गांव में शुक्रवार शाम उड़ान भरते समय हाईटेंशन बिजली लाइन से टकराकर एक सारस घायल हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पक्षी को उपचार के लिए अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार गांव के पूरब तरफ सारसों का एक झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान कुछ कुत्तों के दौड़ाने पर सारस उड़ने लगे। उड़ान के दौरान एक सारस का पंख 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से टकरा गया, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। गांव निवासी हैदर ने घायल सारस को देखा और लोगों की मदद से उसकी प्राथमिक देखभाल की। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल सारस को उपचार के लिए सिद्धार्थनगर स्थित वन विभाग कार्यालय ले गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सारस का उपचार कराया जा रहा है और स्वस्थ होने पर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।