{"_id":"6144d14e8ebc3e7d131a4aeb","slug":"sarpadansh-se-mahila-aur-maasoom-kee-maut-siddharthnagar-news-gkp409596258","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से महिला और मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से महिला और मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्पदंश से महिला और मासूम की मौत
खेसरहा(सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश के कारण एक महिला और एक मासूम की मौत हो गई। दोनों मामले मेें परिजन सर्पदंश के पीड़ितों को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो गई।
डिड़ई थानाक्षेत्र के बरैनिया कला गांव में शुक्रवार को ननिहाल आए दो वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के बरैनिया कला गांव निवासी धुपई निषाद की पुत्री मायके आई थी। सुबह वह बच्चे को खाना खिला रही थी। इसी बीच फोन आ गया और कमरे में फोन रिसीव करने चली गई थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। बालक के चीखने की आवाज मां मासूम के पास आई तो सांप को देखकर घबरा गई। परिवार के लोग बच्चे को इलाज के लिए खेसरहा सीएचसी ले जा रहे थे।रास्ते में उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाक्षेत्र के रिउना गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों से रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के रिउना गांव निवासी निर्मला देवी (40) पत्नी बृजेश मिश्र सुबह पूजा पाठ के लिए घर के बाहर लगे झाड़ से फूल तोड़ने गई थीं। उसी दौरान सांप ने डस लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन इलाज के लिए उन्हें रुधौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सर्पदंश से बालिका की मौत
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव निवासी राम कुमार की सात वर्षीय बालिका की बृहस्पतिवार की रात सर्पदंश से मृत्यु हो गई। रामकुमार की पत्नी सुशीला व सात वर्षीय पुत्री नेहा चारपाई पर सो रही थी, रात करीब 12 बजे नेहा अचानक रोने लगी , शोर सुनकर पूरे परिवार के लोग जग गए।उसने बताया कि उसके गले पर किसी कीड़े ने काट लिया है, परिवार के लोगों ने बिस्तर के पास एक जहरीला सांप देखा तो होश उड़ गए। वे नेहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए। बेवा ले जाते समय ही नेहा ने रास्ते में दम तोड़ दिया।अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में त्रिलोकपुर प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने कहा कि सांप के काटने की जानकारी है।लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।