{"_id":"63d16b4917ea674b1d1604e0","slug":"sansad-khel-mahakumbh-siddharthnagar-news-gkp465472291-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांसद खेल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांसद खेल महाकुंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ और खेसरहा की टीम अगले दौर में
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन बुधवार को शोहरतगढ़ और खेसरहा की टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम और बढ़नी की टीमें पहले ही सेमीफाइनल के दौर में पहुंच गई हैं। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच होंगे।
पहले मैच में गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी शोहरतगढ़ ने सिद्धकी ब्रदर्स को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्दीकी ब्रदर्स ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 103 रन बनाए जिसमें इमरान ने 35 रन, नदीम सिद्दीकी ने 21 रन का योगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी की तरफ से किशन
श्रीवास्तव ने दो, आयुष श्रीवास्तव, कृष्णा यादव, शैलेंद्र ने एक-एक
विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी ने 12 ओवर
में दो विकेट खोकर 105 रन बना लिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी की तरफ से
देवराज व आयुष श्रीवास्तव ने नाबाद 33-33 रन, रजा ने 21 रन का
योगदान दिया। सिद्दीकी ब्रदर्स की तरफ से सारिक, दद्दा को एक-एक विकेट
मिला।
दूसरा मैच कोड़रा क्रिकेट क्लब और लक्ष्मी कैंब्रिज खेसरहा के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते
हुए खेसरहा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 114 रन बनाई।
खेसराहा की तरफ से प्रभाकर ने 34 रन, अब्दुल ने 24 रन, राज ने 13 रन का योगदान
दिया। कोड़रा क्रिकेट क्लब की तरफ से शाहबाज ने तीन, मजहर व आमिर खान ने
दो-दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोड़रा की टीम 80 रन बनाकर ऑल आउट
हो गई, जिसमें रघु ने 23 रन, इम्तियाज ने 7 रन का योगदान दिया।
लक्ष्मी कैंब्रिज की तरफ से प्रभाकर और अब्दुल अहद ने 4-4 विकेट और
शाहिद ने दो विकेट लिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, विपिन मणि त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार पांडेय, सोनू गुप्ता, हर्षवर्धन द्विवेदी मौजूद थे।
विज्ञापन
-----
आज का मैच
लक्ष्मी कैंब्रिज बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम
गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी बनाम बढ़नी
----