फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sample of banned drugs taken

Siddharthnagar News: दवाओं की दुकानों पर छापा, प्रतिबंधित दवाओं का नमूना लिया

Thu, 18 Jan 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sample of banned drugs taken
सिद्धार्थनगर। प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को डुमरियागंज कस्बे के मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। पांच मेडिकल स्टोर की जांच गई, जिसमें मेडिकल स्टोर से पांच प्रतिबंधित दवाइयों का नमूना लिया गया, जबकि दो दवाइयों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में प्रतिबंधित दवा बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार डुमरियागंज, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने डुमरियागंज में जांच अभियान चलाया। कस्बे में स्थित पाल मेडिकल स्टोर, सऊद मेडिकल स्टोर्स, राकेश मेडिकल स्टोर, डुमरियागंज मेडिकल स्टोर, भाटिया मेडिकल स्टोर, कसौधन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। नेपाल सीमा पर दवा की दुकानों से नशे का धंधा शीर्षक से अमर उजाला के 17 जनवरी के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। जिलाधिकारी ने खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रतिबंधित दवा बेचने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अगुवाई में संयुक्त टीम ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की दवा की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन


डुमरियागंज मेडिकल स्टोर से पांच नमूना लिया गया, जबकि दो प्रतिबंधित दवा को सीज किया गया। इसी के साथ नशीली दवाओं के सेवन एवं दुरुपयोग को रोकने के अभियान के क्रम में डुमरियागंज तहसील में जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान नायब तहसीलदार डुमरियागंज, औषधि निरीक्षक नवीन कुमार, आबकारी निरीक्षक बांसी संजय कुमार पांडेय, आबकारी निरीक्षक इटवा ऋत्विक वर्मा, आबकारी निरीक्षक मोनी शुक्ल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

फोटो- है

नशामुक्त समाज बनाने की अपील की

तुलसियापुर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी के जवानों की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत मुडि़ला मोहल्ले में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान एसएसबी के सहायक सेनानायक पंकज कुमार शाह ने कहा कि नशे के कारण युवा दिशाहीन हो चुका है। इस दौरान एसआई सत्येन्द्र कुमार, शिक्षक जुग्गीराम राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed