फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Role of roads in development of region is important: MLA

क्षेत्र के विकास में सड़कों की भूमिका अहम : विधायक

Thu, 13 Feb 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Role of roads in development of region is important: MLA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के परेशानियों का विशेष ध्यान देते हुए सड़कों के निर्माण पर धन खर्च कर रही। इसके तहत विकास खंड लोटन के लोटन-ठोठरी छह किलो मीटर सड़क का जल्द निर्माण होगा। क्षेत्र के विकास में सड़कों की भूमिका अहम होती है।
यह बातें सदर विधायक श्यामधनी राही ने कही। वह बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण के पूर्व भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सड़क नेपाल व भारत के सीमा से जुड़ी हुई लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क निर्माण के लिए 175.49 लाख रुपये प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को अवमुक्त कर दिए हैं। छह किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण एक वर्ष के अंदर पूर्ण होगा।
विज्ञापन

इस दौरान जेई विश्वास यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दृगनरायन सिंह, प्रमुख अशीष सिंह, रामनिवास यादव, मूसे सिंह, मुनिराज यादव, दिग्विजय सिंह,परशुराम यादव, प्रदीप मोदनवाल, निरंजन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed