फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Robbery recovered, arrested a rogue

लूट का माल बरामद, एक बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 10 Apr 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Robbery recovered, arrested a rogue
डकैती के आरोप में पकड़े गए। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिलाओं से लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इटवा और भवानीगंज क्षेत्र के इन वारदातों में शामिल बरुआर गैंग का एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जबकि तीन अन्य साथी फरार बताए जाते हैं। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने लूट के 32 हजार नकद, बाइक, मोबाइल और असलहा भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी राकेश शंकर ने बताया कि 23 मार्च को इटवा कस्बे के स्टेट बैंक से 31 हजार रुपये निकालकर अपनी सास के साथ जा रहे पिपरा देवराइचपार निवासी मगरु प्रजापति के बाइक के टूल बॉक्स से उस वक्त बाइक सवार बदमाश रुपये उड़ा ले गए, जब वह दुकान में सामान खरीदने के लिए गया था। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीओ इटवा डीएन तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम व इटवा पुलिस को लगाया गया था। शनिवार को इटवा थानाध्यक्ष रणधीर मिश्र व स्वाट इटवा क्षेत्र के बेलौहा में चोरी के खुलासे को लेकर मंथन कर रही थी।
विज्ञापन

इस बीच मुखबिर से सूचना के आधार पर टीम ने बेलौहा बाग की घेराबंदी की। चार लोग बाग में मौजूद थे, जिसमें तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एक चोर को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा, कारतूस और चोरी किया गया 32000 हजार रुपये व एक बाइक बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजेंद्र पुत्र राजदेव निवासी बदलपुरवा थाना धनेरा जिला गोंडा के रूप में की गई। पूछताछ में उसने भवानीगंज में स्टेट बैंक से 40 हजार रुपये थैले में रखकर जा रही संगम देवी के रुपये छीनने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक फरार सदस्यों में भूल्लन उर्फ लल्लन, बनेर उर्फ बदलू, ग्राम बल्दुपुरवा थाना धनेरा, उमरनाथ ग्राम पुरैनिया थाना मोतीगंज जिला गोंडा शामिल हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह बरुआर गैंग से मिलान करते हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष इटवा रणधीर मिश्र, एसआई रामेश्वर यादव, सिपाही चंद्रशेखर, सुभाष मौर्य, स्वाट के देवेश कुमार यादव, अवनीश सिंह, आशुतोष तिवारी, रमेश यादव, गौरव सिंह, राकेश कन्नौजिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed