फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways depot land could not be marked even after six months

Siddharthnagar News: छह माह बाद भी नहीं चिह्नित हो पाई रोडवेज डिपो की जमीन

Thu, 14 Nov 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Roadways depot land could not be marked even after six months
सिद्धार्थनगर। रोडवेज मार्ग पर घनी आबादी होने से सांसद जगदंबिका पाल के पत्र पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एआरएम को शहर के बाहर रोडवेज के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया है। लेकिन डिपो बनाने के लिए छह महीने बाद भी जमीन चिह्नित नहीं की जा सकी है। जबकि जमीन खोज कर डिपो बनाने के लिए सांसद ने परिवहन मंत्री को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार शहर के मुख्य कस्बे की सड़क पर रोडवेज डिपो होने से लोगाें को जाम का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग जाम में फंस जाते हैं। बस स्टेशन रेलवे स्टेशन के समीप है। ट्रेन व बस का समय एक होने से जाम की समस्या बढ़ जाती है। रोडवेज डिपो शहर से बाहर बनने पर लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने एआरएम को जिला प्रशासन के सहयोग से जमीन तलाशने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आठ एकड़ जमीन मिलने पर बन पाएगा स्टेशन

नए नियम के अनुसार रोडवेज डिपो बनाने के लिए आठ एकड़ जमीन चाहिए। जिसमें से पांच एकड़ वर्कशाप के लिए व तीन एकड़ जमीन स्टेशन के भवन व परिसर के लिए चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जमीन की तलाश की जा रही है। अधिक जमीन की मांग होने से शहर के करीब जमीन नहीं मिल रही है। मिलते ही जमीन को चिह्नित करके परिवहन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed