फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   roadways buses

बस बंद : 26 किमी के जाने के लिए 100 रुपये किराया

Thu, 18 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
roadways buses
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय से लोटन क्षेत्र के ठोठरी बाॅर्डर तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 26 किमी की दूरी तय करने के लिए 100 रुपये से अधिक किराया देना पड़ता है, जबकि तीन स्थानों पर वाहन बदलना पड़ता है।
विज्ञापन

कोरोना कॉल से पहले ठोठरी बाॅर्डर से वाराणसी के लिए बस का संचालन किया जाता था, जिससे मुख्यालय के साथ लोगों को वाराणसी जाने में भी सुविधा मिलती थी, जबकि सुबह 7 बजे जिला मुख्यालय से ठोठरी के लिए भी बस का संचालन होता था तो लोगों को शहर आने-जाने में आसानी होती थी। कोरोना कॉल के बाद सड़क टूटने का हवाला देते हुए रोडवेज ने लोटन ब्लॉक होते हुए ठोठरी के लिए बस का संचालन बंद कर दिया गया है, जिससे सभी ठोठरी, लोटन से जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों को तीन जगहों पर प्राइवेट वाहन बदलते हुए तीन गुना किराया देना पड़ता है। वहीं शाम के समय प्राइवेट ऑटो चालक गाड़ी को रिजर्व करने के लिए कहते हैं। बसों का संचालन नहीं होने से यात्री 26 किमी दूरी तय करने के लिए 200 रुपये किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

-------------
सरकारी बस का संचालन नहीं होने से ऑटो संचालक मनमाना किराया वसूलते हैं, जिससे लोगों को अधिक रुपये देते हुए कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
-बब्लू पांडेय, समाजसेवी
-----------
बस नहीं चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क बनने के बाद भी बस का संचालन नहीं होने से प्राइवेट चालक चार किमी की दूरी तय करने के लिए 20 रुपये किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन पांडेय
------------
रूट पर बस संचालन करने के लिए तैयारी की जा रही है। ठोठरी रूट पर जल्द ही बस का संचालन कर दिया जाएगा।
आयुष भटनागर, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed