{"_id":"60ec73208ebc3ecccc2907ee","slug":"road-jam-in-protest-against-demolition-of-house-siddharthnagar-news-gkp4016061119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान गिराने के विरोध में रास्ता जाम, सांसद के आश्वासन पर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान गिराने के विरोध में रास्ता जाम, सांसद के आश्वासन पर खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान गिराने के विरोध में रास्ता जाम
सांसद के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन
अवैध अतिक्रमण के कारण मकान ढहाने की कार्रवाई की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद के नौगढ़ कस्बे में एक व्यक्ति के पक्के मकान पर जेसीबी चलते ही हंगामा खड़ा हो गया। नपा प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की बात कहीं है, जबकि पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वर्ष 1954 में मकान निर्मित हुआ है। अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। नपा की कार्रवाई के विरोध में कस्बावासियों ने रास्ता जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
सोमवार को सुबह छह बजे पुराना नौगढ़ कस्बा स्थित निर्मित गुलाम मुर्तजा उर्फ बब्बू के पक्के मकान को जेसीबी से तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। कुुछ ही देर में पूरा मकान ढहा दिया गया। इस दौरान मकान मालिक किसी कार्य से बाहर गए थे। बाद में पता चलने पर पहुंचे गुलाम समेत कस्बे के अन्य नागरिक भड़क गए। मौके पर पहुंची जेसीबी को बंधक बना लिया। इसके बाद कार्रवाई के विरोध में कस्बे में ही रास्ता जाम कर दिया। रास्ता जाम करने वालों का आरोप था कि नगर पालिका प्रशासन अकारण अवैध अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई कर रही है। आजादी के समय के निर्मित मकान को ढहाने की कार्रवाई करने का निर्णय गलत है। सांसद ने चेयरमैन के खिलाफ जांच कराने और अधिशासी अधिकारी को निलंबित करने की कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल, विंध्याचल, प्रवीण कुमार, राजेश जायसवाल, हरिशंकर गुप्ता, महमूद अहमद, दुर्गा प्रसाद, शहजाद आदि धरना पर बैठे थे। एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम विकास कश्यप भी मौजूद थे।
नपा ने दस लोगों को दिया था नोटिस
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार की ओर से पुराना नौगढ़ कस्बे के पश्चिम गोला निवासी जिन दस लोगों को पोखरे पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया था, उनमें राधेश्याम अग्रहरि, विंध्याचल अग्रहरि, अनवारूलहक, मोती लाल, ओमनारायन, बब्बू, भगवान दास, बैजनाथ, जगदीश वर्मा, नवीन कसौंधन शामिल हैं, जिनमें एक ही मकान को गिराया गया है।
विज्ञापन
जेसीबी पर चले पत्थर
अतिक्रमण हटाने के बाद कुछ लोगों ने जेसीबी पर पत्थर फेंका और शीशा टूट गया। इस मौके पर जेसीबी चालक बाल-बाल बचा। नगर पालिका चेयरमैन श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि पुराना नौगढ़ में एक जलस्रोत है, जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। इस लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नगरीय नक्शे में यह जलस्रोत सड़क के किनारे है, जबकि मकान गिराने की कार्रवाई को गलत बताते हुए गुलाम मुर्तजा ने भी ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर की है।
पश्चिम गोला वार्ड में स्थित पोखरा नगर पालिका की संपत्ति है। इस पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। अवैध कस्बा हटाने के लिए नपा के ईओ ने पूर्व में नोटिस दिया था। इसके बाद कार्रवाई हुई है।
विकास कश्य, उपजिलाधिकारी