{"_id":"5f2418b18ebc3e9ff52cbabb","slug":"road-damege-in-flwod-siddharthnagar-news-gkp360141548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से कटा औदही खुर्द-खरिकौरा मार्ग, संपर्क बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से कटा औदही खुर्द-खरिकौरा मार्ग, संपर्क बाधित
विज्ञापन

बढ़नी क्षेत्र के कई गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। बढ़नी क्षेत्र में सोतवा नाले में नेपाल से पानी आने के कारण क्षेत्र के कई गांव की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पानी की तेज धार की चपेट में आकर औदही खुर्द-खरिकौरा मार्ग कट गया है, जिससे कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया है।
बढ़नी ब्लॉक में औदही खुर्द-खरिकौरा मार्ग जो बेनीनगर होते हुए बसंतपुर तक जाता है। इसके कटने से क्षेत्र के चंदवा, इमिलिया, परसा, सहिनवारे, बोहली, खरिकौरा, बसंतपुर, बेनीनगर, औदही आदि गांवों का संपर्क बाहर से कट गया है। जलभराव से इन गांवों के सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। पिछले पांच वर्ष में बाढ़ के पानी के दबाव के कारण यह मार्ग चौथी बार कट गया है। इससे पूर्व 2016, 2017, 2018 में यह मार्ग कट चुका है। सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ एसडीएम अनिल कुमार और तहसीलदार राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंच निरीक्षण किया और उच्चाधिकारियों से बात कर पुलिया निर्माण की बात कही।
अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
परसा। औदही खुर्द-खरिकौरा-बेनीनगर होते हुए बसंतपुर जाने वाला मार्ग चौथी बार कट जाने से नाराज लोगों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। क्षेत्र के गोपाल तिवारी, कन्हैया यादव, लल्लू मिश्र, शैलेंद्र वैद्य, विजय यादव, कलाम, रमजान आदि ने कहा कि पांच वर्ष में एक ही जगह पर चार बार सड़क कटने के बाद भी विभाग ने पुलिया बनाने में आनाकानी की। उन्होंने यहां पर पुलिया बनाने की मांग की। एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि कटान स्थल पर पुलिया बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।