फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road accident 2 death 1 injured

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक जख्मी

Mon, 05 Oct 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Road accident 2 death 1 injured
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के सोतवा नाले के पास हुआ हादसा
पुलिस देर से पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप में आग लगा दी
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के सोतवा नाले के पास रविवार को अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और एंबुलेंस के सूचना मिलने के 45 मिनट बाद भी मौके पर नहीं पहुंची तो लोग भड़क गए और टक्कर मारने वाली पिकअप को आग के हवाले कर दिया।
एनएच-730 पर शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के गणेशपुर और हलौरा के बीच सोतवा नाले पर बने पुल पर बढ़नी से शोहरतगढ़ जा रही पिकअप वाहन के सामने से तेज गति से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार असलम हुसैन (19) पुत्र मजहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रजीउल्लाह (17) पुत्र हबीबुल्लाह और संतोष मौर्य निवासी गोल्हौरा मुस्तकहम थाना शोहरतगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही रजीउल्लाह की भी मौत हो गई। जबकि संतोष (17) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। एसएचओ शोहरतगढ़ रामआशीष यादव ने बताया कि बाइक सवार तीन युवकों में दो की मौत हो गई है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। पिकअप चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस
हादसा होते ही लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मगर सूचना के 45 मिनट बाद तक न तो पुलिस और न ही एंबुलेंस पहुंची। तब तक चालक भी भाग चुका था। पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। उनका कहना था कि अगर समय से पहुंचे होते समय शायद की दूसरे की जान बच जाती है। वहीं पुलिस का कहना है कि पिकअप शॉर्ट-सर्किट से जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पीने निकले थे तीनों, हादसे में गई जान
रवि शुक्ल
परसा। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के गोल्हौरा मुस्तकहम के रहने वाले तीन युवक असलम हुसैन (19) रजीउल्लाह (17) और संतोष (17) सोमवार को चाय पीने के लिए असलम हुसैन की बाइक से गणेशपुर चौराहे पर आ रहे थे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के असलम और तीन भाइयों में तीसरे नंबर के रजीउल्लाह को पता नहीं था मौत उनका इंतजार कर रही है। जैसे ही तीनों नाले पर पहुंचे सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही असलम हुसैन की मौत हो गई। रजीउल्लाह की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हे गई और संतोष का इलाज चल रहा है। तीनों युवाओं के परिजन तीनों को कोस रहे हैं कि अगर वह चाय पीने के लिए गणेशपुर न गए होते तो उनकी जान बच जाती। परिजनों के मुताबिक तीनों बाहर रहकर परिवार का भरण पोषण करते थे। गांव के ही दो होनहार युवकों की मौत से पूरे गोल्हौरा मुस्तकहम गांव में सन्नाटा पसर गया। सभी ग्रामवासी संतोष के स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed